पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर २३ सीके नायडू ट्रॉफी : कुलप्रीत ने केरल को १९२ पर समेटा

अंडर-२३ सीके नायडू ट्रॉफी : कुलप्रीत ने केरल को १९२ पर समेटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कुलप्रीत सिंह पन्नू (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से मप्र ने केरल में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के क्वार्टर फाइनल मैच में पहले दिन केरल को 192 रनों पर समेट दिया।
सर्वाधिक 66 रनों की पारी अक्षय कोदोथ ने खेली। निखिलेश सुरेंद्रन ने 61 रन बनाए। लेकिन कुलदीप सेन ने 3 और सारांश जैन ने 2 विकेट लेकर केरल को कम स्कोर पर समेट दिया। जवाब में मप्र ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे।

संक्षिप्त स्कोर : केरल पहली पारी : 65.5 ओवर में 192 रन (अक्षय कोदोथ 66, निखिलेश 61 रन, कुलप्रीत सिंह पन्नू 5, कुलदीप सेन 3, सारांश जैन 2 विकेट), मप्र पहली पारी : 24 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन (रजत पाटीदार 12, शुभम शर्मा 21 रन).