पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २५० से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे डीएवीवी, होस्टलों में ठहराया, कल दोपहर में मार्चपास्ट

२५० से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे डीएवीवी, होस्टलों में ठहराया, कल दोपहर में मार्चपास्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में 12 से 16 फरवरी तक होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह 11 बजे तक 250 से ज्यादा प्रतिभागी पहुंच गए थे। इन्हें होस्टलों में ठहराया गया है। कई प्रतिभागी देर रात पहुंचे, जिन्हें लाने के लिए बस लगाई गई थी। कमेटी के सदस्य भी थे।
12 फरवरी को दोपहर में रैली निकलेगी। यह तक्षशिला परिसर में ही निकलेगी। इसमें सभी 900 प्रतिभागी शामिल होंगे। कुलपति प्रो. डी.पी. सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। आयोजन भव्य होगा।

जानिये कैसे चलेगा चार दिन तक यूथ फेस्टिवल
यूनिवर्सिटी का यह आयोजन चार दिन चलेगा। देशभर की 70 यूनिवर्सिटी के 950 विद्यार्थी शामिल होंगे। 25 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि आयोजन स्थल पर एक एंबुलेंस, एक फायर ब्रिगेड वाहन और 10 पुलिस जवान सादी वर्दी में पूरे समय मौजूद रहेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। समापन अवसर पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और स्कूल व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी बतौर अतिथि शामिल होंगे।

सजावट ऐसी कि हर कोई देखता रह जाए
- ऑडिटोरियम को आकर्षक लाईटिंग के साथ सजाया जा रहा है।
- सारी प्रति स्पर्धाएं मुख्य ऑडिटोरियम और उसके बाहर अलग से बने स्टेज पर ही होगी।
- सभी छात्राएं गर्ल्स होस्टलों में रुकेंगी। महिला वार्डन भी वहीं मौजूद रहेंगी।