पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २५३ पदों के नहीं भरने से नाराज कर्मचारी यूथ फेस्टिवल के बाद उठाएंगे मुद्दा

२५३ पदों के नहीं भरने से नाराज कर्मचारी यूथ फेस्टिवल के बाद उठाएंगे मुद्दा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के सेल्फ फायनेंस विभागों के कर्मचारियों के 253 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में देरी पर बवाल मचने के बाद भी कर्मचारियों को मना लिया गया है।
कुलपति से चर्चा के बाद कर्मचारी फिलहाल आंदोलन नहीं करेंगे। यूथ फेस्टिवल ठप करने की चेतावनी भी उन्होंने वापस ले ली है। साथ ही यह भी कहा कि अगर 20 फरवरी तक हमारी मांगों पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो तक्षशिला परिसर के सभी विभागों में काम ठप कर देंगे। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष भी कर्मचारियों ने 12 फरवरी को दमदारी से अपनी बात रखने की बात कही है।

दरअसल सेल्फ फायनेंस विभाग के कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दे दी है कि अगर 20 तक हमें इस यह नहीं बताया गया कि प्रक्रिया कब से आरंभ हो रही है, तो आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे नहीं चाहते कि इतने बड़े आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति बने, इसलिए हम मान गए हैं।