पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने लगाया टीआई पर अभद्रता का आरोप, ज्यादती की शिकायत करने गई थी

महिला ने लगाया टीआई पर अभद्रता का आरोप, ज्यादती की शिकायत करने गई थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. ज्यादती की शिकायत करने पहुंची एक महिला ने टीआई पर ही अभद्रता करने का आरोप लगाया। बुधवार को महिला वकील के खिलाफ ज्यादती की शिकायत करने पहुंची थी। शिकायत नहीं लिखने पर महिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत करने पहुंची।

घटना बुधवार दोपहर अन्नपूर्णा थाने की है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला दोपहर में अन्नपूर्णा थाने पहुंची थी। महिला ने बताया पांच साल से एक वकील द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती करता रहा। शादी भी नहीं कि और शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

उल्लेखनीय है कि वकील पर एक महिला द्वारा पहले भी ज्यादती का केस दर्ज किया था। मामले में वकील ने अग्रिम जमानत भी कोर्ट से ले ली है। महिला शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो टीआई ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्द कहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि टीआई ने शिकायत न लिखते हुए अभद्रता की। वह वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर रही है।