पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहशत बरकरार : स्वाइन फ्लू के एक और संदिग्ध मरीज की मौत, आंकड़ा पहुंचा ३२ पर

दहशत बरकरार : स्वाइन फ्लू के एक और संदिग्ध मरीज की मौत, आंकड़ा पहुंचा ३२ पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. बुधवार को स्वाइन फ्लू की एक  संदिग्ध महिला मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही दहशत बरकरार है। आंकड़ा 32 पर पहुंच चुका है। लेकिन सरकार की नींद पूरी तरह नहीं टूटी है। अभी भी कई संदिग्ध अस्पताल में भर्ती हैं। 

बताते हैं कि यह संख्या लगातार बढ़ने से सरकार चिंतित जरूर है लेकिन प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारियों के दौरे सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि कई संदिग्ध तो अभी प्राइवेट क्लिनिक पर ही इलाज करवा रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
 
एमवाय अस्पताल में ही अभी आधा दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार सी-कैटेगरी के इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। क्रिटिकल हालत में इन्हें लाया गया था।

बताते हैं कि कुछ संदिग्ध बुधवार शाम को सामने आए। इनके सेंपल भी भेजे जा रहे हैं। चूंकि सेंपल की रिपोर्ट देरी से आ रही है, इसलिए इलाज में अस्पताल प्रबंधन को भारी दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल स्वाइन फ्लू की दहशत से शहर में क्लिनिकों और अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है।