पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुज, अनिकेत और पर्ल दो वर्गों में चैंपियन

अनुज, अनिकेत और पर्ल दो वर्गों में चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। अनुज काले, अनिकेत परदेशी और पर्ल शर्मा ने सरताज अकादमी द्वारा आयोजित ओपन जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में दोहरा खिताब जीत लिया।
सृष्टि गुप्ता 13 वर्ष बालिका एकल, परिधि चौधरी 11 वर्ष बालिका और आकाश कटारिया ने 15 वर्ष बालक एकल का खिताब जीता। डीआरपी लाइन हॉल में संपन्न स्पर्धा का पुरस्कार वितरण इंदौर डीआईजी राकेश गुप्ता के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर मप्र बैडमिंटन संगठन के उपाध्यक्ष अनिल भंडारी, इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आरपीएस नैयर, उपाध्यक्ष किशन ओझा, पूर्व राज्य विजेता प्रकाश धाकड़, मोहित वखंडकर विशेष अतिथि थे।

परिणाम : 13 वर्ष बालिका एकल : सृष्टि गुप्ता विवि दृष्टि सोमानी 21-8, 21-8, 15 वर्ष बालिका एकल : पर्ल शर्मा विवि सृष्टि गुप्ता 21-9, 21-19, युगल : पर्ल व प्राची अरोरा विवि सृष्टि गुप्ता व परिधि जैन 21-14, 21-14, 11 वर्ष बालिका : परिधि चौधरी विवि केया चंदानी 21-5, 21-2, 13 वर्ष बालक : अनुज काले विवि वत्सल सोमण 18-21, 21-19, 21-18, 11 वर्ष बालक : विशांतन सिंह परिहार विवि 21-11, 21-14, 17 वर्ष बालिका : अनिकेत परदेशी विवि अनस मोहम्मद शेख 21-5, 21-13, 15 वर्ष बालक : आकाश कटारिया विवि अनीश सिंह 21-18, 21-17, 17 वर्ष बालक युगल : अनिकेत परदेशी व वत्सल विवि आकाश कटारिया व आदित्य न्याति 21-14, 21-2.