पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सानिध्य की घातक गेंदबाजी से जीता विजय क्लब

सानिध्य की घातक गेंदबाजी से जीता विजय क्लब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सानिध्य पिंपले (कुल ११ विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत विजय क्लब ने आईडीसीए द्वारा आयोजित अंडर-१४ क्रिकेट स्पर्धा में इंदौर स्पोर्ट्स को एक पारी और १५६ रनों से हरा दिया। दो दिवसीय मैच के दूसरे दिन विजय क्लब ने ९२ ओवर में ८ विकेट पर ३६३ रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जवाब में इंदौर स्पोर्ट्स की टीम ८५ रन पर ढेर हो गई। सानिध्य ने ५ विकेट लिए। फिर फालोऑन खेलते हुए भी इंदौर स्पोर्ट्स १२२ रन ही बना सकी। इसमें सानिध्य ने ६ विकेट लिए। एक अन्य मैच में आईकॉन एकेडमी ने पहली पारी में मिली ५६ रनों की बढ़त के आधार पर स्टार क्लब को हरा दिया।
संक्षिप्त स्कोर : विजय क्लब मैदान : विजय क्लब पहली पारी : ९२ ओवर में ८ विकेट पर ३६३ रन, पारी घोषित, इंदौर स्पोर्ट्स पहली पारी : ३८ ओवर में ८५ रन (चिराग शर्मा ४१ रन, सानिध्य पिंपले ५, यशवर्धन २ विकेट), इंदौर स्पोर्ट्स दूसरी पारी : ३८ ओवर में १२२ रन (सानिध्य ६ विकेट),
खालसा मैदान : आईकॉन एकेडमी पहली पारी : २५७ रन (दीपक भूरिया १४० रन, मयंक मांडलिक ६ विकेट), स्टार क्लब पहली पारी : ५६ ओवर में २०१ रन, आईकॉन एकेडमी दूसरी पारी १३ ओवर में बिना विकेट खोए ६० रन (वैभव शर्मा ३५, मनमोहित २०* रन).