इंदौर। अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के चलते ही बॉलीवुड में महानायक कहे जाते हैं। उनकी ताजा रिलीज फिल्म षमिताभ भले ही अब तक
बॉक्स ऑफिस पर 100, 200 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हुई है, लेकिन अमिताभ की लोकप्रियता और अभिनय एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
DainikBhaskar.com
अमिताभ बच्चन के 40 साल से भी अधिक लंबे फिल्मी करियर पर आईआईटी इंदौर द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर अपने पाठकों को अमिताभ के नंबर वन एक्टर बनने और बने रहने के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिन्दी सिनेमा के सरताज अमिताभ का जादू पिछले 40 सालों से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उम्र के साथ-साथ उनकी शोहरत भी बढ़ रही है और दौलत भी। सदी के इस महानायक की करिश्माई सफलता से फिल्मी पंडितों के साथ ही मैथ और साइंस के दिग्गज भी हैरान हैं। आई.आई.टी. इंदौर में मैथ, साइंस और फिजिक्स के रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा की गई एक स्टडी बताती है कि अमिताभ की कामयाबी मैथ और साइंस के उन सारे फार्मूलों को झुठलाती है, जो सामान्य तौर पर किसी भी व्यक्ति, इंडस्ट्री या कंपनी की सफलता पर खरे उतरते हैं। इस रिसर्च की हेड आई.आई.टी की एसोसिएट प्रोफ़ेसर डा. सारिका जालान के मुताबिक़ अमिताभ की कामयाबी एक ऐसे करिश्मे का कमाल है, जिसने साइंस को भी हैरान कर दिया है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढ़िए आईआईटी इंदौर के रिसर्च फैलो द्वारा अमिताभ पर किए गए सर्वे के बारे में.....