पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभर की ७० यूनिवर्सिटी के ७०० से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे डीएवीवी, मालवा के व्यंजन आए पसंद

देशभर की ७० यूनिवर्सिटी के ७०० से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे डीएवीवी, मालवा के व्यंजन आए पसंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में 16 फरवरी तक चलने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागियों के पहुंचने का अंतिम दौरा चल रहा है। सुबह 11 बजे तक 70 यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा प्रतिभागी आ चुके थे। अब दोपहर 2 बजे तक लगभग 150 प्रतिभागी और पहुंचेंगे। इन्हें होस्टलों में ठहराया जा रहा है। कई प्रतिभागी देर रात भी पहुंचे, जिन्हें लाने के लिए बस लगाई गई थी।
गुरुवार की दोपहर में मार्च निकलेगा। यह तक्षशिला परिसर में ही निकलेगी। इसमें सभी 900 प्रतिभागी शामिल होंगे। कुलपति प्रो. डी.पी. सिंह ने बताया हमारे पास विद्यार्थियों को ठहराने के पर्याप्‍त इंतजाम हैं। कहीं किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। आज से एक-एक आयोजन भव्य तरीके से मनेगा। यूनिवर्सिटी का यह आयोजन चार दिन चलेगा। देशभर की 70 यूनिवर्सिटी के 950 विद्यार्थी शामिल होंगे। 25 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि आयोजन स्थल पर एक एंबुलेंस, एक फायर ब्रिगेड वाहन और 10 पुलिस जवान सादी वर्दी में पूरे समय मौजूद रहेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे, लेकिन दोनों के आने के आसार कम हैं। समापन अवसर पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और स्कूल व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी बतौर अतिथि शामिल होंगे।