इंदौर. उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापकों के 1646 पदों पर भर्ती के लिए आए फरवरी में होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई है। अब परीक्षा मार्च या अप्रैल से पहले संभव नहीं है। जबकि पहले फरवरी में परीक्षा की बात कही गई थी। जबकि दूसरी तरफ 40 हजार से ज्यादा आवेदनों के कारण भी प्रबंधन को समय लग रहा है। क्योंकि ज्यादा अभ्यर्थी होने के कारण तैयारी में ज्याद वक्त लग रहा है। हालांकि प्रबंधन का कहना है फरवरी अंत तक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रबंधन का कहना है कि परीक्षा हर हाल में ऑनलाइन ही होगी। 10 फरवरी तक यह भी तय हो जाएगा कि ऑनलाइन परीक्षा कैसे आयोजित होगी। सहायक प्राध्यापकों के इन पदों के लिए इस बार कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। पीएससी की कोशिश है कि अब जो परीक्षाएं वह ऑनलाइन हो। फिलहाल ऑनलाइन प्रोजेक्ट की टैंडर प्रक्रिया चल रही है।
दरअसल पूरे 25 साल बाद आरंभ हुई भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवेदकों ने भारी उत्साह दिखाया था। सहायक प्राध्यापकों के इन खाली पदों को भरने के लिए 21 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। जो कि सितंबर तक चली थी। तीन बार तारीख आगे बढ़ाई गई थी। पहले कहा गया था कि परीक्षा जनवरी में होगी। फिर फरवरी की बात कही गई। अब मा