पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति उठा तो फंदे पर झूलती मिली पत्नी

पति उठा तो फंदे पर झूलती मिली पत्नी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. श्रीराम नगर में रहने वाली एक महिला ने घर में ही फांसी लगा ली। महिला का पति नींद से उठा तो पत्नी को फंदे पर देख बेसुध हो गया। वह फंदा काटकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मायके वालों के आने पर गुरुवार शाम को पोस्टमॉर्टम हो सका।

एरोड्रम पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार अलसुबह की है। श्रीराम नगर में रहने वाली ३२ साल की सारिका पति दीपक जैन ने घर में ही फांसी लगा ली। सुबह साढ़े चार बजे पति की नींद खुली तो पत्नी को फंदे पर झूलता देखा। आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची। वहां जांच के बाद जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम करवाने पहुंची। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मायके वालों के आने पर उसका पोस्टमॉर्टम हो सका।