पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। 35 वर्षीय इस मरीज को बुधवार को ही हरदा से रैफर किया गया था। हालांकि अधिकारी इस बारे में कोई जानकारी होने की बात से इंकार कर रहे हैं। लगातार इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक 42 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से लगभग 20 में बीमारी की पुष्टि भी हुई। बाकी मरीजों को टेमीफ्लू दिया जा रहा था। स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार आंकड़े छिपाने में लगी है। किस अस्पताल में कितने मरीज भर्ती है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।