इंदौर. स्वाइन फ्लू के नाम इलाज को लेकर अस्पताल में डॉक्टर्स मरीजों को इधर से उधर टल्ला दे रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि कोई भी मरीज को रैफर नहीं करेगा। गुरुवार को धार के सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा जब इलाज नहीं करने की शिकायत प्रशासन के पास पहुंची तब व्यवस्था की कलई खुली। मरीज ने फिजिशियन डॉ. योगेश शाह की शिकायत की।
जब भास्कर ने इसे लेकर डॉ. शाह से संपर्क किया तब उन्होंने यह कहकर खुद का बचाव किया कि उस मरीज को किसी अन्य फिजिशियन ने रैफर किय था। उस मरीज को पहले से ही स्वाइन फ्लू की दवा दी जा रही थी। मैंने केवल स्क्रीनिंग सेंटर पर रैफर किया था। मैंने जिस अस्पताल में उसे देखा, वहां इलाज की व्यवस्था ही नहीं थी। सरकार ने अधिकृत ही नहीं किया था। इसलिए मरीज को वहां रख नहीं सकते थे।