पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक में चन्द्रगुप्त से कहेंगे यमराज, अब आम आदमी का है धरती पर राज

नाटक में चन्द्रगुप्त से कहेंगे यमराज, अब आम आदमी का है धरती पर राज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पूरे देश में चर्चा का विषय है, तो भला देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की मेजबानी में गुरुवार से प्रारंभ हुआ राष्ट्रीय युवा उत्सव इससे कैसे अछूता रह सकता है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में दिल्ली का एक भी विश्वविद्यालय हिस्सा नहीं ले रहा है, मगर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की चर्चा हर जगह चल रही है। मणिपुर से लेकर केरल तक के विद्यार्थियों की जुबां पर आते-जाते, चर्चा में या फिर रिहर्सल में केजरीवाल का नाम आ ही जाता है। चर्चाओं से निकलकर केजरीवाल की पार्टी अब नाटक के मंच पर भी नज़र आएगी।

देवी अहिल्या अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की ड्रामा टीम ने भ्रष्टाचार पर आधारित एक स्कीट तैयार किया है। गुरूवार को इसकी रिहर्सल में यमराज चित्रगुप्त को ये कहते नज़र आए कि -अब आम आदमी का ज़माना है। आपने देखा नहीं आम आदमी ने कैसा तहलका मचा रखा है। सबको निपटा दिया है। इसके डायरेक्टर मेहुल चौहान बताते हैं कि इसकी प्रस्तुति शुक्रवार या शनिवार को होगी। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट में आम आदमी पार्टी का ज़िक्र पहले से ही था कल के नतीजों के बाद इसमें हल्का सा बदलाव किया है।

युवा उत्सव में छाए हुए है केजरीवाल, कुछ को है आप पर शंका कुछ को यकीन
बात सिर्फ इस नाटक की नहीं है। केजरीवाल युवा उत्सव में वैसे भी चर्चा में हैं। विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का डंका बजाकर राष्ट्रीय युवा उत्सव में आए देश के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं में से कुछ को भरोसा है कि केजरीवाल दिल्ली की तस्वीर बदल देंगे, तो कुछ को उनके वादों पर शक भी है। वे यह मानते हैं कि केजरीवाल फिर नाकाम साबित होंगे।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढ़िए केजरीवाल के बारे में क्या कहते हैं देश के युवा...