पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनकेश्वरी क्लब मजबूत स्थिति में 1

कनकेश्वरी क्लब मजबूत स्थिति में - 1

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंडर-14 क्रिकेट स्पर्धा में मां कनकेश्वरी क्लब ने सीसीआई के खिलाफ पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अटल परिसर मैदान पर मां कनकेश्वरी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 202 रन बनाए। संयम पांडे ने 58, पंकज शर्मा ने 34 और अपूर्व मेश्राम ने 34 रनों का योगदान दिया। ऐरिन लोधी ने 4, पार्थ रघुवंशी ने 3 और अमन पटेल ने 2 विकेट लिए। जवाब में सीसीआई ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 34 ओवर में 5 विकेट खोकर 72 रन बना लिए। आशुतोष गौतम ने 28 रन बनाए। देवांग व्यास 10 रन और ऐरिन लोधी 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साहिल कुशवाह ने 3 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर : अटल परिसर मैदान : मां कनकेश्वरी क्लब पहली पारी : 55 ओवर में 202 रन (संयम पांडे 58, पंकज शर्मा 34, अपूर्व मेश्राम 34 रन, ऐरिन लोधी 4, पार्थ रघुवंशी 3, अमन पटेल 2 विकेट), सीसीआई पहली पारी : 34 ओवर में 5 विकेट पर 72 रन (आशुतोष गौतम 28 रन, साहिल कुशवाह 3 विकेट)।