पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश का पहला टेलेंट हंट, जहां से निकले हैंं फिल्म, टीवी और राजनीति के कई सितारे

देश का पहला टेलेंट हंट, जहां से निकले हैंं फिल्म, टीवी और राजनीति के कई सितारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। युवा उत्सव का मतलब सिर्फ डांस, ड्रामा और डिबेट में भाग लेकर ट्राफियां जीतना नहीं है। यह एक लांचिंग पेड़ है, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी देता है और दुनिया के फलक पर छा जाने का हौसला भी।
युवा उत्सव में भाग लेने वाले देश के कई नौजवान आज फिल्म, टीवी, नाटक, मीडिया और यहां तक की राजनीति के मंच पर भी अपनी रोशनी बिखेर रहे हैं।
युवा उत्सव की आयोजक संस्था एसोसिएशन आफ यूनिवर्सिटी के सचिव डेविड सिम्पसन से जब Bhaskar.Com ने इस विषय पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि ऐसे कई युवा हैं जो कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर युवा उत्सव में पहुंचे और फिर यहां से मिली ऊर्जा से देश भर में मशहूर हो गए।
यहां हम इंदौर से जुड़ी ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो युवा उत्सव के दम पर अपनी पहचान बनाने के बाद आज देश-दुनिया में मशहूर हैं।

स्वानंद किरकिरे
स्वानंद किरकिरे का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। गीतकार और गायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके स्वानंद अभिनेता के रूप में भी परदे पर नजर आ चुके हैं। षमिताभ , पीके, थ्री इडियट, राजनीति, सिंघम, बोल बच्चन, खोया-खोया चांद और ऐसी कई फिल्मों को अपने शब्दों से संवारने वाले स्वानंद ने अपनी शुरुआत स्कूल और कॉलेज में नाटक से की थी। उन्होंने कई बार युवा उत्सव में भाग लिया।
पढाई पूरी कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एनएसडी जा पहुंचे और उसके बाद मुंबई में संघर्ष किया। बिना किसी गाॅड फादर के अपने हुनर के बल पर स्वानंद ने बालीवुड में एक ऐसा मुकाम बनाया है जिसकी मिसाल दी जा सकती है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए इंदौर के कुछ ऐसे ही सितारों की कहानी....