पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • युवती के साथ संबंध की बात पर युवक की हत्या, बचाने आए जीजा की उंगलियां काटी

युवती के साथ संबंध की बात पर युवक की हत्या, बचाने आए जीजा की उंगलियां काटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। शराब के नशे में एक युवती के साथ संबंधों की बात करने पर दो लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को बचाने आए जीजा पर भी तलवार से हमला कर उसके हाथ की उंगलियां काट दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिश्ते का हुआ खून
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर की है। मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। टीआई केएल दांगी ने बताया कि यहां रहने वाले प्रकाश पिता शोभाराम (32) अपने जीजा रवि (40) और रिश्तेदार सुरेश और ताराचंद के साथ पार्टी मना रहे थे। इसी बीच प्रकाश ने एक युवती से संबंध की बात कही। इस पर इनमें विवाद होने लगा। थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ा कि सुरेश और ताराचंद ने घर से तलवार और सरिया लाकर प्रकाश पर हमला कर दिया। प्रकाश का जीजा रवि बीच-बचाव करने आया तो इन्होंने उसके हाथ पर तलवार चला दी, जिससे उसके दोनो हाथों की उंगलिया कट गईं।

रास्ते में तोड़ा दम
घटना की खबर मिलते ही प्रकाश और रवि के परिजन वहां पहुंचे और दोनों को तत्काल एमवाय अस्पताल ले गए। लेकिन प्रकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कुछ दिन पहले हुई थी प्रकाश के भाई की मौत
टीआई केएल दांगी ने बताया कि मृतक प्रकाश के भाई का कुछ दिन पहले ही एक सड़क दुर्घटना में निधन हुआ था। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा हैं, वो मूल रूप से खातेगांव देवास जिले का रहने वाला था।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखिए अन्य फोटोज...