पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • साधु संतों का क्रिकेट मैच : विदेशी शिष्या ने की बॉलिंग तो बाबा ने लगाया जोरदार शॉट

साधु-संतों का क्रिकेट मैच : विदेशी शिष्या ने की बॉलिंग तो बाबा ने लगाया जोरदार शॉट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर/उज्जैन। सिंहस्थ २०१६ के दौरान गुरु चांडाल योग निवारण एवं शनि-मंगल की युति का प्रभाव टालने के लिए साधु-संतों व पंडों ने एक ओर रामघाट के पास शिप्रा आरती की। तो दूसरी ओर बड़नगर रोड पर पायलट बाबा और अवधूत बाबा ने अपने देशी-विदेशी शिष्यों के साथ क्रिकेट का आनंद उठाया।
पायलट बाबा ने थामा बल्ला, विदेशी शिष्या ने फेंकी बॉल...
बड़नगर रोड स्थित आश्रम में जूना अखाड़ा के दो महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा और अवधूत बाबा ने क्रिकेट का आनंद उठाया। ११ फरवरी से अवधूत बाबा का किसान यज्ञ प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए दिन-रात तैयारियां चल रही हैं। काम का तनाव कम करने के लिए अवधूत बाबा ने क्रिकेट खेलने का आइडिया निकाला वो भी अपने गुरु पायलट बाबा के साथ। मैच शुरू हुआ तो पायलट बाबा ने बल्ला थामा और अवधूत बाबा बॉल। अपने गुरुओं को मैच खेलता देख शिवांगीगिरी ने भी मैदान संभाला और बल्ले और गेंद दोनों से जौहर दिखाया। साधु-संत और विदेशी शिष्यों के साथ यहां पहुंचे सैलानियों ने भी क्रिकेट का लुफ्त उठाया।

फोटो - अशोक मालवीय


खबरें और भी हैं...