इंदौर। सिरपुर कॉलोनी में आॅयरन की दवाई के ओवरडोज से मंगलवार रात एक लड़की की मौत हो गई। लड़की बहुत कमजोर थी इसलिए डॉक्टर ने उसे आयरन की दवाई दी थी।
सिररपुर कॉलोनी निवासी दीपिका के पिता सूरज सोलंकी ने बताया कि वह बहुत कमजोर थी। कमजोरी के कारण डॉक्टर ने उसे ऑयरन की दवाई लेने की सलाह दी थी। जल्दी से हालत में सुधार हो जाए इसकेे चलते उसने ऑयरन की दवाई ज्यादा मात्रा में ले ली। ओवरडोज के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। दीपिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। एमवाय अस्पताल में मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।