पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • २३ आईपीएस, ७० डीएसपी ने संभाली कमान, पूजा नमाज से पहले ऐसे हैं हालात

२३ आईपीएस, ७० डीएसपी ने संभाली कमान, पूजा-नमाज से पहले ऐसे हैं हालात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर/धार। भोजशाला में शुक्रवार को शांतिपूर्वक पूजा और नमाज कराना मध्यप्रदेश सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हालत यह है कि सरकार ने धार में 3 डीआईजी सहित कुल 23 आईपीएस अधिकारी और डीएसपी स्तर के 70 अधिकारियों और लगभग 6 हजार जवानों को तैनात कर दिया है।
ऐसा होगा सुरक्षा का घेरा...
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर रेंज के आईजी के अलावा यहां तीन डीआईजी, 20 आईपीएस, 70 डीएसपी धार में व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा यहां एसएएफ की 12, सीआरपीएफ की 10 कंपनियां भी बुलाई गई हैं। अश्वारोही दल सहित लगभग साढ़े 6 हजार का पुलिस बल धार पहुंच चुका है। इन्हें धार शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में तैनात किया गया है।

स्कूल, होटल और लॉज में रुके हैं जवान
इतने बड़े पुलिस फोर्स को रुकवाने के लिए प्रशासन ने निजी और सरकारी भवनों का अस्थायी अधिग्रहण कर लिया है। लगभग 80 भवनों का अधिग्रहण किया गया है। इनमें स्कूल-कॉलेज-कार्यालय-होटल, लॉज, धर्मशाला, मैरिज गार्डन आदि शामिल हैं। हर भवन में पीने के पानी के लिए एक अस्थायी टंकी लगाई गई है। 140 टैंकर पूरे जिले भर से बुलाए गए हैं। पूरे संभाग से फायर ब्रिगेड भेजे जाने के भी आदेश हो गए हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखिए अन्य फोटोज...