पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर में स्मार्ट सिटी की मेगा लॉन्चिंग आज, प्रदर्शनी के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

इंदौर में स्मार्ट सिटी की मेगा लॉन्चिंग आज, प्रदर्शनी के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद देश में सबसे पहले इंदौर के प्रोजेक्ट की मेगा लॉन्चिंग शुक्रवार को होगी। अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेगी वहीं मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान।
इस मौके पर शहर के 100 साल पुराने मास्टर प्लान के रि-प्रिंट का विमोचन भी होगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 5 बजे ब्रिलियंट कनवेंशन सेंटर में शुरू होगा, वहीं सुबह 11 बजे से प्रदर्शनी शुरू होगी, इसी के साथ देशभर की 12 आईटी कंपनियों के साथ हेल्थ, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट, वेस्ट एनर्जी, ई-सॉल्यूशन पर उद्धबोधन शुरू हुए।
महापौर मालिनी गौड़ ने बताया कि आयोजन में इंदौर नगर निगम सहित प्रदेश के अन्य निकाय, शहर के बुद्धिजीवी, आईटी, फाइनेंस, हेल्थ, एजुकेशन के एक्सपर्ट, वर्तमान में काम कर रहे प्रमुख संस्थान, मेनेजमेंट-आईटी और इंजीनियरिंग स्टुडेंट्स, टीचर्स, अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे एनजीओ शामिल हैं।
शहर के पहले मास्टर प्लान को होंगे 100 साल, आज रि-प्रिंट का होगा विमोचन
1916 में बने शहर का सबसे पहले मास्टर प्लान के रि-प्रिंट का विमोचन शुक्रवार शाम को इसी आयोजन में होगा। द नेचर वालेंटियर्स, अभ्यास मंडल, महानगर विकास परिषद और अहिल्या लाइब्रेरी के सहयोग से तैयार हुए इस रि-प्रिंट को लेकर अध्यक्ष भालू मोढ़े और राम मूंदड़ा ने बताया कि सर पेट्रिक गिडिज ने शहर की प्लानिंग 1914 से 1921 के बीच की थी। प्लान भले ही पुराना हो, लेकिन शहर की प्लानिंग के लिए इस पर स्वस्थ चर्चा जरूरी है।
सर पेट्रिक के प्लान में शहर को गार्डन सिटी बनाने का सुझाव दिया गया था। उन्होंने नदी शुद्धिकरण, वृक्षारोपण, अधिक से अधिक ओपन स्पेस देने की बात कहीं थी। उस समय शहर में प्लेग था, इसलिए उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा था। गिडिज एक ऐसा शहरी प्लानर थे, जिसने नागरिक सरोकार को प्राथमिकता दी थी। बड़े भवनों की अपेक्षा उन्होंने खुली जमीन बनाए रखने को प्लानिंग का महत्वपूर्ण पहलू माना था। उस समय चिड़ियाघर, रेल मार्ग, चौड़ी सड़कें, खेल मैदान का प्रावधान किया गया था।