पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • शादी से लौट रही टवेरा कार खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत ५ गंभीर घायल

शादी से लौट रही टवेरा कार खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत ५ गंभीर घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। इंदौर-भोपाल बायपास पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर घायल हैं। कनाड़िया थाना क्षेत्र के भंडारी रिपोर्ट के पास एक  खड़े ट्रक में टवेरा गाड़ी के घुसने से हादसा हुआ। हादसे के बाद टवेरा चालक मौके से फरार हो गया।
 

मिली जानकारी अनुसार ये लोग महू में दोस्त की शादी अटेंड कर वापस देवास जा रहे थे। तभी भड़ारी रिसोर्ट स्थित ब्रिज के पास  अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और टवेरा साइड में खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में रामदास बैरागी की  मौत हो गई, जबकि पंकज, नीलेश, अक्षय, किशोर और विशाल गंभीर घायल हैं। सभी  देवास के रहने वाले हैं। घायलों को एमवायएच में भर्ती किया गया। मृतक रामदास देवास में एक निजी फायनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर था।