पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • गुलाबों की खुशबू से महका गांधी हॉल, एक जगह दिखे ३०० किस्मों के फूल

गुलाबों की खुशबू से महका गांधी हॉल, एक जगह दिखे ३०० किस्मों के फूल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। गांधी हॉल में शनिवार सुबह गुलाब की खुशबू एक बार फिर से फैली। मौका है मालवा रोज सोसायटी के 29वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी के आयोजन का। प्रदर्शनी में 300 से ज्यादा किस्म के गुलाब के फूलों काे प्रदर्शित किया जा रहा है।

वेलेंटाइन डे के मौके पर वार्षिक गुलाब पुष्प स्पर्धा और प्रदर्शनी गांधी हॉल में शनिवार से शुरू हुई जो 14 फरवरी तक चलेगी। इसमें उद्यान स्पर्धा के लिए गांधी हॉल के पास बगीचे कई किस्म के गुलाब दिखाई दे रहे हैं। गुलाबों को तैयार करने के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
चार किस्म के गुलाब...
नगर निगम उद्यान विभाग ने यहां चार किस्म के गुलाब तैयार किए हैं। इसमें लाल, गुलाबी, सफेद और एक अन्य किस्म के गुलाब हैं। प्रदर्शनी में 300 से अधिक किस्मों के गुलाबों को प्रदर्शित किया जा रहा है। स्पर्धा में शहर के बगीचों के अलावा पीथमपुर, देवास एवं आसपास के अन्य उद्यान भी शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...