इंदौर। खंडवा रोड स्थित आनंदी फर्नीचर के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने आनंदी फर्नीचर के गोदाम का गोदाम सुबह अचानक जल उठा। इससे गोदाम में रखा करीब 2 लाख रुपए से अधिक का फर्नीचर जल गया। हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।