पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • घर में सज रही थी पिता की अर्थी, अनजान बेटी मंदिर में ले रही थी सात फेरे

घर में सज रही थी पिता की अर्थी, अनजान बेटी मंदिर में ले रही थी सात फेरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन/इंदौर। कसरावद में शनिवार को छोटी बेटी की शादी थी। शुक्रवार को बड़ी बेटी को लड़की हुई। दोहरी खुशी के बीच शादी में शरीक होने मेहमान भी आ चुके थे। तभी अचानक पिता को दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पिता को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर दुल्हन को ससुराल में फेरे दिलवाए।
राजनगर कॉलोनी में रूपचंद नामदेव अपनी बेटी पूजा की शादी की व्यवस्था कर रहे थे। शाम को 7.30 बजे अचानक रूपचंद गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने रूपचंद को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने कहा- अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद दुल्हन को ससुराल भेजा। यहां पर दुल्हन पूजा व श्याम ने मंदिर में सात फेरे लिए। बरात के साथ ससुराल जाने की जगह पूजा अपने पति श्याम के साथ वापस मायके लौटी। घर में मातम पसरा था। मां संतोषीबाई का रो-रोकर बुरा हाल था। यह देख उसके भी आंसू झलक अाए। पिता के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने उसे ससुराल विदा किया।

आगे की स्लाइड्स पर देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...