इंदौर। प्यार की शुरुआत कब कहां और कैसे हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। शहर में ऐसे भी कुछ कपल हैं जिनकी लव स्टोरी या तो चाय की दुकान और कॉलेज के कैश काउंटर से शुरू हुई। वेलेन्टाइन डे के मौके पर
dainikbhskar.com बता रहा है ऐसे ही कपल्स लव स्टोरी के बारे में।
सक्षम और शताब्दी की प्रेम कहानी उन्हीं की जुबानी...
वह कॉलेज का पहला दिन था। मैं फीस जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन में खड़ा था। मेरे पीछे एक सीधी-सादी लड़की हाथ में पैसे लिए खड़ी थी। वह शताब्दी थी, उसे देखते ही मुझे प्यार हो गया। घर जाते ही मैंने एक कार्ड पर लिखना शुरू किया, सक्षम वेड्स शताब्दी। फिर दोबारा लिखा शताब्दी वेड्स सक्षम। मेरा दिल जोर-जोर से धड़क रहा था। बात करने की कोशिश करते-करते वेलेन्टाइन डे नज़दीक आ गया और इस दिन मैंने उसे प्रपोज़ कर ही दिया। लेकिन जवाब नहीं मिला। अगले वेलेन्टाइन डे पर मैंने फिर प्यार का इज़हार किया। इस बार बात बन गई। 2014 में हमारी शादी हो गई। नौकरी के सिलसिले में वह मुझसे काफी समय दूर रही, लेकिन मेरे लिए उसने नौकरी छोड़ दी और हम दोनों ने मिलकर बिजनेस शुरू किया।
आगे की स्लाइड्स पर पढ़ें कुछ और कपल्स की प्रेम कहानी....