पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर के प्रांजल का श्रीलंका दौरे के लिए चयन

इंदौर के प्रांजल का श्रीलंका दौरे के लिए चयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल इंदौर के प्रांजल पुरी का चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली कोका कोला अंडर-16 भारतीय टीम में किया गया है। वे मप्र से चयनित एकमात्र खिलाड़ी है। 15 सदस्यीय कोका कोला टीम श्रीलंका में 27 मई से 3 जून तक श्रीलंकाई नेशनल अंडर-16 टीम के साथ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। दिल्ली के नितिन थनवार टीम के कप्तान होंगे। कोका कोला क्रिकेट कप कोचिंग कैम्प के बाद टीम का चयन किया गया।
टीम : नितिन थनवार (कप्तान), शिवम चौहान, मोहम्मद कैफ अहमद, सूरज राय, विकास दीक्षित, अनीस अली, प्रशांत वशिष्ठ (सभी दिल्ली), मेहबूब शेख, हाशिर दफादार, उस्मान गनी (मुंबई), रंगराजन द्विवेदी, अनुपम कुमार, अमर चौधरी (इलाहाबाद), डेरिल फेरारियो (तमिलनाडु), प्रांजल पुरी (मप्र)।