पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र कराते टीम में इंदौर के 17 खिलाड़ी

मप्र कराते टीम में इंदौर के 17 खिलाड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सतारा (महाराष्ट्र) में होने वाली नौंवीं राष्ट्रीय रेनबुकान कराते स्पर्धा में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई। टीम में इंदौर के 17 खिलाडिय़ों ने जगह बनाई है। बालिका टीम में इंदौर की सैयद शेरीश, ओशिन आलम, अर्शिता ओसारी, मोनिका सिंगारे और हिमांशी कौशल को शामिल किया गया है। वहीं बालक वर्ग में शाहरुख मंसूरी, विशाल सैनी, तन्मय तिवारी, तरुण पवार, मयंक यादनिक, उमेश शर्मा और प्रकाश सिंह को जगह दी गई है। सईद आलम को मध्यप्रदेश टीम का कोच और अब्दुल राशिद को टीम का मैनेजर बनाया गया है।