मिथिला, निहित और वसुंधरा फाइनल में
इंदौर। सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 19वें ग्रीष्मकालीन जूनियर बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर स्पर्धा में निहित अग्रवाल व सृष्टि गुप्ता 11 वर्ष आयु वर्ग के खिताबी दौर में पहुंच गए। मिथिला लोखंडे ने और वसुंधरा रावत ने भी क्रमश: 17 वर्ष और 15 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।
नारायण बाग बाल विकास केंद्र पर आयोजित स्पर्धा में निहित ने 11 वर्ष आयु वर्ग में रुद्रांश मोरे को 21-9, 21-8 से हराया। सृष्टि गुप्ता को सपना अवस्थी से वॉकओवर मिला। 15 वर्ष बालिका वर्ग में सृष्टि गुप्ता ने रिषिता शुक्ला को 21-11, 21-7 से पराजित किया। ईशान मित्तल ने 13 वर्ष बालक वर्ग में ऋषि मोलासरिया को शिकस्त दी। ईशान 13 वर्ष बालक वर्ग में निहित अग्रवाल से और 15 वर्ष बालक वर्ग में अनस मोहम्मद शेख का सामना करेंगे।