पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन शिविर के खिलाड़ी पुरस्कृत

बैडमिंटन शिविर के खिलाड़ी पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का दूसरा चरण आरंभ गया। शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीमती सीमा बाफना (भंडारी) ने किया। अध्यक्षता श्रीमती प्रभा घोड़ावत ने की। सुबह और शाम के सत्र में आयोजित होने वाले शिविर में लगभग 80 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर शिविर के पहले चरण के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। सुबह के सत्र में गुलशन पाटीदार विजेता व सागर पाटीदार उपविजेता रहे थे। बालिका वर्ग में वंशिका सोनकर व अनन्या को पुरस्कृत किया गया। शाम के सत्र के विजेता आदित्य जैन व नेहा गुर्जन और उपविजेता किशन पुडैल व रितिका गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।