पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोम्मटगिरि ट्रस्टियों को निकालने का मामला जिला न्यायालय रैफर

गोम्मटगिरि ट्रस्टियों को निकालने का मामला जिला न्यायालय रैफर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. दिगंबर जैन बाहुबली ट्रस्ट, गोम्मटगिरि में ट्रस्टियों को निकालने के मामले में नया मोड़ आ गया। रजिस्ट्रार ऑफ पब्लिक ट्रस्ट ने शरद श्रोत्रिय ने मामले को जिला न्यायालय रैफर कर दिया। सुभाष सामरिया और भरत मोदी गुट इस निर्णय को अपनी जीत बता रहे है।
गौरतलब है कि सामरिया गुट के ट्रस्टी शरद जैन बघेरवाल ने तीन ट्रस्टियों कमल सेठी, पूनमचंद गंगवाल और शांतिकुमार टोंग्या को ट्रस्ट के नियमों के विरुद्ध कार्य करने के चलते ट्रस्ट से निकालने के लिए रजिस्ट्रार ऑफ पब्लिक ट्रस्ट को शिकायत की थी। साथ ही ट्रस्ट के नियम विपरीत प्रतिपाल टोंग्या की नियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। नियमानुसार ट्रस्ट में 20 स्थाई ट्रस्टियों की नियुक्ति हो सकती हैं। जबकि टोंग्या 21वें ट्रस्टी थे, इसलिए इनकी नियुक्त अवैध बताई गई थी। वहीं ट्रस्टी सामरिया ने बताया यह निर्णय सत्य की विजय है। हमने जो रजिस्ट्रार ऑफ पब्लिक ट्रस्ट से मांग की थी, वो उन्होंने सुनीं। उधर, ट्रस्टी कमल सेठी ने कहा रजिस्ट्रार ऑफ पब्लिक ट्रस्ट ने सामरिया गुट की सारी मांगों को निरस्त कर दिया।