पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यप्रदेश को नेशनल वेटरंस बैडमिंटन की मेजबानी

मध्यप्रदेश को नेशनल वेटरंस बैडमिंटन की मेजबानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। भारतीय बैडमिंटन संगठन (बीएआई) ने वर्ष 2013-14 की राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी दिल्ली को सौंपी है। राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन चंडीगढ़ में और सबजूनियर स्पर्धा कटक (ओडिशा) में होगी जबकि मध्यप्रदेश को नेशनल वेटरंस के साथ ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन की मेजबानी मिली है। जल्द ही इनकी तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार अगले सत्र में सबजूनियर रैंकिंग स्पर्धा गुवाहाटी, कोलकाता व आंध्रप्रदेश में और जूनियर रैंकिंग स्पर्धा भीलवाड़ा (राजस्थान), केरल, कर्नाटक व आंध्रप्रदेश में होगी। बेंगलुरू, भिलाई, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश को भी सीनियर रैंकिंग की मेजबानी दी गई है। नेशनल वेटरंस चैंपियनशिप भोपाल में संभावित है।
बढ़ेगा प्रवेश शुल्क :
बीएआई के सूत्रों के अनुसार अब सभी राष्ट्रीय व अखिल भारतीय रैंकिंग स्पर्धाओं में 500 रुपए प्रवेश शुल्क लगेगा। अभी तक राष्ट्रीय स्पर्धाओं में 250 और अखिल भारतीय रैंकिंग स्पर्धाओं में 200 रुपए प्रवेश शुल्क लगता था। मुख्य चक्र में खेलने वाले खिलाडिय़ों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होता है।