पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सफल खिलाडिय़ों को एक समारोह में कुलपति प्रो. डीपी सिंह के आतिथ्य में सम्मान राशि प्रदान की गई। समारोह में तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त कुरानी मंडलोई और साफ्टबॉल की पुरुष टीम के प्रत्येक सदस्य को 21-21 हजार की राशि प्रदान की गई। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की साफ्टबॉल पुरुष टीम ने इंदौर में ही आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। योग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली आरती पाल को भी 15 हजार रुपए की राशि दी गई। इस मौके पर कोच पीके श्रीवास्तव, डॉ. सुनील दुधाले और दुर्गेश ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.