पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदर्स डे पर खास सौगात

मदर्स डे पर खास सौगात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. उनकी बाहें हमेशा खुली होती है जब आपको दुलार की जरूरत होती है। उनका दिल आपकी हर जरूरत को बिना कहे समझ जाता है। आपको सीख देने के लिए वो बेस्ट टीचर बन जाती है। आपके सपनों को सच करने की उड़ान में उनका प्रेम पंख बन जाता है। मां के हाथ से बने लाजवाब स्वाद का आनंद तो आपने हमेशा से ही लिया है। उसी मां को आप इस मदर्स डे पर स्पेशल ट्रीट देने का मौका पा सकते है। मदर्स डे को ओर भी स्पेशल बनाने के उद्देश्य से रविवार को होटल सयाजी एक खास सौगात देने जा रहा है। इसमें आने वाली सभी मदर्स को होटल के किसी भी रेस्टोरेंट में 50 परसेंट का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह बात शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान होटल के जनरल मैनेजर हितेश वर्मा ने बताई। उन्होंने बताया होटल शुरू से ही शहर के लोगों के लिए खास सौगातें लेकर आया है। इस बार हमने मदर्स डे को ओर भी स्पेशल बनाने के लिए यह प्लानिंग की है ताकि बच्चे और मदर्स इसे एक साथ सेलिब्रेट कर सकें। मेहमानों के लिए मदर्स डे पर यह स्पेशल अरेंजमेंट किया गया है ताकि वे अपने पूरे परिवार के साथ आकर मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकें।