पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. शेहला मसूद हत्याकांड की प्रमुख आरोपी जाहिदा परवेज से मिलने महीनों बाद उसका पति असद परवेज आया। हालांकि सुनवाई तो नहीं हुई, लेकिन पेशी के हस्ताक्षर करने जाहिदा और सबा आई तो परवेज को देखकर खुश हो गई। परवेज ने भी कुछ देर सबा से बात की। परवेज मीडिया से नजरें चुराकर कोर्ट में जाकर बैठ गए। कोर्ट की कार्रवाई पूरी हो गई तो चुपचाप भीड़ से बचते हुए लौट गए। साक्ष्य छुपाने की आरोपी सबा फारुकी से मिलने तो परिजन आते रहते हैं, लेकिन जाहिदा से मिलने कोई नहीं आता। जाहिदा ने पूरे समय परिवार की बातें पूछी। दोनों की बातचीत पर सीबीआई की टीम भी नजरें गड़ाए थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.