पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटर कार्लसन का इंदौर में टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर

पीटर कार्लसन का इंदौर में टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय कोच पीटर कार्लसन इंदौर के खेल प्रशाल में टेबल टेनिस का प्रशिक्षण देंगे। पांच दिवसीय कैम्प 13 की शाम से 17 मई तक चलेगा। वे फरीदाबाद में तीन दिवसीय शिविर के बाद इंदौर पहुंचे हैं। इस शिविर में मध्यप्रदेश के चुनिंदा 30 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यह कैम्प मध्यप्रदेश टेनिस संगठन द्वारा आयोजित होगा।
मप्र टेटे संगठन सचिव जयेश आचार्य ने बताया कार्लसन का यह तीसरा भारत दौरा है और पिछले दो साल में यह दूसरा मौका है जब वे इंदौर में खिलाडिय़ों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण देंगे। शिविर में फिजिकल फिटनेस, तकनीकी ज्ञान और वीडियो सेशन के माध्यम से खिलाडिय़ों को कोचिंग दी जाएगी। शिविर सुबह और शाम के सत्र में आयोजित होगा। उन्होंने बताया शीर्ष खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग में अच्छे कोच मिल जाते हैं लेकिन दूसरे खिलाडिय़ों को ऐसा एक्सपोजर नहीं मिल पाता। इसलिए हमने कार्लसन की सेवाएं ली हैं। कार्लसन इंदौर के बाद पुणे और मुंबई में भी प्रशिक्षण देंगे।