पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा में विजय क्लब ने एमवायसीसी के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। विजय क्लब मैदान पर एमवायसीसी ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 67 ओवर में 247 रन बनाए। विपिन जागीरदार ने 88 और शिवम मिश्रा ने 53 रनों का योगदान दिया। विजय क्लब की ओर से हर्षित जैन ने 4 और अभिषेक पथरोड़ व महक कासलीवाल ने 2-2 विकेट लिए।
जवाबी पारी में विजय क्लब ने दिन का खेल खत्म होने तक 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए थे। अंकुर पालनपुरे 26 रन और कृष्णा सोनी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
संक्षिप्त स्कोर : विजय क्लब मैदान : एमवायसीसी : 67 ओवर में 247 रन (विपिन जागीरदार 88, शिवम मिश्रा 53 रन, हर्षित जैन 4, अभिषेक पथरोड़ व महक कासलीवाल 2-2 विकेट), विजय क्लब : 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन (अंकुर पालनपुरे 26*, कृष्णा सोनी 15* रन).
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.