पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद हत्याकांड में सोमवार को सीबीआई के दो गवाहों के बयान होने थे, लेकिन सीबीआई दोनों को पेश नहीं कर सकी। सीबीआई अदालत को सुनवाई टालना पड़ी। अब 30 और 31 मई को सुनवाई होगी। कोर्ट ने नहीं आए गवाहों को जमानती वारंट जारी किए हैं।
सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश अनुपम श्रीवास्तव सुनवाई कर रहे हैं। विधायक ध्रुवनारायण सिंह के मित्र संजय गुप्ता और एक मोबाइल कंपनी के अधिकारी संतोष यादव के बयान लिए जाना थे। दोनों तबीयत खराब होने का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई। इस पर कोर्ट ने जमानती वारंट जारी कर अगली पेशी में आने के निर्देश दिए.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.