पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेट्रो सिटी की तर्ज पर कर रहे हैं बदलाव

मेट्रो सिटी की तर्ज पर कर रहे हैं बदलाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. मेट्रो सिटी में कई व्यापारी क्षेत्रों में रात्रि भोजन नहीं करने वालों के लिए कई तरह के नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद, मुंबई जैसी जगहों पर भी इसकी शुरुआत हुई है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर अब शहर में भी युवा वर्ग ढेरों बदलाव कर रहे है। इनमें रेडीमेड जैन व्यापारी युवा संघ सात साल से रात्रि भोजन नहीं करने वालों क लिए परंपरा का निर्वाह कर रहा है। श्री ओसवाल जैन मांगलिक भवन में चल रहे इस काम के दौरान सैकड़ों लोग जुड़े हुए है। ग्रुप के मनीष सुराणा बताते हैं काम के कारण में कई बार लोग शाम को भोजन के लिए घर नहीं जा पाते। उनकी इस समस्या को देखते हुए ग्रुप का गठन किया गया। वे बताते हैं कई ऐसे लोग है जो आर्थिक रूप से मदद नहीं कर पाते हम उनका भी ध्यान रखते है।
हर दिन ४०० से अधिक लोग करते हैं भोजन : चौविहार हाउस में ४.३० बजे से सूर्यास्त के २० मिनट पहले तक भोजन की व्यवस्था रहेगी। महेंद्र झेलावत बतातते हैं ग्रुप में सात लोग है जो सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिदिन करीब ४०० लोग भोजन करते है। सभी अपनी स्वेच्छा से इसमें मदद भी करते है। समाजसेवियों का भी आर्थिक रूप से सहयोग रहता है। इसमें मुख्य रूप से निलेश सकलेचा, संदीप जैन, राजेंद्र जैन, हितेश ध्रूव और मनोज लोढ़ा का खास सहयोग रहता है। समाज सेवियों का कहना हैं युवाओं की यह पहल सराहनीय है। इससे व्यापारी वर्ग को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को भी भोजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। समाज के उत्थन में यदि युवा वर्ग इसी तरह आगे रहता है तो इससे समाज ही नहीं बल्कि देश के विकास में भी काफी मदद मिलेगी।
दोस्तों के साथ मिलकर की शुरुआत : हैदराबाद में खुद की कंपनी चला रहे रूपेश जैन का कहना हैं कई बार काम की व्यस्तता के चलते या ऑफीस से घर की दूरी करीब २० किलोमीटर है। इस वजह से इस समय खाना-खाना पॉसिबल नहीं हो पाता। इस स्थिति में हम कुछ लोगों ने मिलकर इसकी शुरुआत की ताकि हमें आसानी से यहां भोजन मिल सकें।