पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूर से आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था

दूर से आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. चातुर्मास काल में जैन समाज मेंं रात्रि भोजन नहीं करने वालों के लिए शुरू किए गए इस हाउस का उद्देश्य है कि वे लोगों को आसानी से भोजन की व्यवस्था भी कर सकें और स्वास्थ केे प्रति जागरूक भी रहे। मनीष सुराणा बताते हैं रेडीमेड व्यवसायियों में कई ऐसे लोग है जो रात्रि भोजन नहीं करते ऐसे में हमने इसकी शुरुआत की। कई लोग ऐसे है जो शहर के आस-पास से भी बिजनेस या काम करने के लिए आते है ऐसे में उनका घर जाना संभव नहीं हो पाता उनकी इसी समस्या को ध्यान में रखकर हमने यह कदम उठाया है। मनोज लोढ़ा ने बताया हमने व्यवसायी क्षेत्र में ही एक हॉल लिया है जिसमें भोजन की व्यवस्था करते है। महेंद्र झेलावत का कहना हैं सिर्फ समाज ही नहीं बल्कि अन्य लोग जो असहाय है उन्हें भी हम भोजन करवाते है। इसमें मुख्य रूप से निलेश सकलेचा, गोपीलाल सामोता, हस्तीमल झेलावत, शांतिप्रिय डोसी, विजय मेहता का भी खास सहयोग है।