पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कशॉप से बनाया स्वावलंबी

वर्कशॉप से बनाया स्वावलंबी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. श्री अग्रसेन क्लब की ओर से चल रही पांच दिवसीय राखी वर्कशॉप का समापन हुआ। इसमें महिलाओं ने न सिर्फ राखियां बनाना सीखी बल्कि उन्होंने इसे लघु उद्योग के रूप में घर से शुरू भी किया। समापन सत्र में वर्कशॉप में महिलाओं द्वारा सीखी गई राखियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समन्वयक राधादेवी मित्तल व कमल किशोर गर्ग ने बताया राखी वर्कशॉप का उद्देश्य यही है कि महिलाएं रोजगार के लिए इस व्यवसाय को अपनाएं और स्वावलंबी बने। समाज सेवी प्रेमचंद गोयल और विष्णु बिंदल, राजेश बंसल के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्री गोयल ने बताया महिलाएं स्वावलंबी बने ताकि कभी किसी के सामने अपने आप को कमतर न आंक सकें।