पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. गीत-संगीत से सजी महफिल बारिशों की फुहारों के बीच शॉपिंग का मजा ओर भी दुगना हो जाता है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में झलक-2013 की शुरुआत 3 अगस्त से होटल सयाजी में होने जा रही है। इसका इनोग्रेशन बालीवुड और टीवी सीरियल में काम कर चुकी शयांतनी घोष करेंगी। झलक का यह 6 वां सीजन है जिसमें शहर ही नहीं बल्कि अन्य शहरों के स्टॉल्स भी शामिल होंगे जिनमें खासतौर पर विदेशी आयटमों की भी भरमार देखने को मिलेगी। यह पहला मौका है जहां फेस्टिव और शादियों की खरीदारी एक ही छत के नीचे आसानी से और बजट के अनुरूप मिल सकेगी। हर आयु वर्ग को ध्यान में रखकर यहां स्टॉल्स लगाएं जाएंगे। इसमें तारा ज्वैल्स, तिविषा ज्वैल्स और पल्लवी गोयल जो खासतौर पर मुंबई से यहां आकर स्पांस कर रही हैं। पल्लवी का कहना हैं इंदौर भी अब धीरे-धीरे मेट्रो सीटी में शामिल हो रहा है और यहां के लोगों में शॉपिंग को लेकर जो उत्साह है वह देखते ही बनता है। इसमें बनारस की ज्वेलरी, फेब्रिक, चंडीगढ़ के पंजाबी डिजाइनर सूट, हैदराबाद के डिजाइनर बेग, कोलकाता की हेयर एसेसरीज जो ओरिजनल डिजाइन कांसेप्ट पर रहेगी। आर्गेनाइजर मीनल माहेश्वरी जैन ने बताया हमने हर आयु वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। राजपूती पोशाक, दिवासा क्रिएशन जयपुर से, एक्सक्लूसिव बेड कवर मुंबई से, गोटा शूट-साड़ी श्रीकृति जयपुर से, हेयर एसेसरीज, बूंद कालकत्ता, फुटवियर फ्लंट मुंबई से, डिजायनर बेग फ्रंट पेज पूणे, होमडेकोर माया क्रिएशन नागपुर, डिजायनर कुर्ती पोशाक दिल्ली, डिजायनर साड़ी सुमन क्रिएशन रायपुर सहित अन्य शहरों के भी खास स्टाल मौजूद रहेंगे। इसमें एक स्टॉल पर इंटरनेशनल लेवल के ड्रेस और एसेसरीज भी देखने के साथ-साथ खरीदने का मौका भी मिलेगा। इसमें हमने शहर के कुछ ऐसे स्टॉल्स भी शामिल किए है जो खुद का डिजाइन किया हुआ डिस्प्ले करेंगे ताकि उन्हें आगे बढऩे का मौका मिल सकें। आर्गेनाइजर निहार गुप्ता का कहना हैं ग्लैमरस चप्पल, होम डेकोर, किड झोन, फूड कोड और सबसे खास आकर्षण हर एक घंटे में कस्टमर को ढेरों उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा। जयपुर की फेमस जरी और गोटे की साड़ी और सूट को खास आर्डर देकर बनवाया है जो फेस्टिवल और शादी के सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.