पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. होलकर साइंस कॉलेज में 30 छात्रों के महंगे मोबाइल फोन चोरी होने की घटना से प्रबंधन सकते में है। तय किया गया है कि तीन दिन में सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए जाएंगे। यह कैमरे लंबे समय से बंद है। इसी कारण मोबाइल चोरी करने वालों का पता नहीं चल पाया था। इधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्य ने बुधवार को इस मामले में मैनेजर को बुलाकर बात की और तत्काल कैमरे चालू करवाने को कहा। होलकर कॉलेज में इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है लेकिन तब भी कॉलेज प्रबंधन ने कैमरे चालू नहीं करवाए थे। यहां 20 स ज्यादा कैमरे लगे हैं लेकिन ज्यादातर बंद पड़े हैं। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल का कहना है कि कैमरे चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तीन दिन में यह चालू हो जाएंगे। छात्रों को कोई दिक्कत न आए इसका प्रयास कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.