पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेस कंट्रोलर के लिए तीन नाम, डीएसडब्ल्यू के लिए डॉ. दीक्षित का ही नाम

प्रेस कंट्रोलर के लिए तीन नाम, डीएसडब्ल्यू के लिए डॉ. दीक्षित का ही नाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर।देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के प्रेस कंट्रोलर डॉ. अनुपम जैन और डीएसडब्ल्यू डॉ. राजीव दीक्षित की प्रतिनियुक्ति शासन द्वारा रद्द किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी सकते में हैं। यूनिवर्सिटी ने तय किया है कि प्रेस कंट्रोलर के लिए तीन नामों में से एक का चयन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी अपने ही यूटीडी के किसी प्रोफेसर को यह जिम्मेदारी सौंपेगी। जबकि डीएसडब्ल्यू के लिए यूनिवर्सिटी ने दोबारा शासन को पत्र भेजकर डॉ. राजीव दीक्षित के ही नाम की अनुमति लेने का मन बनाया है। कुलपति ने बुधवार को कहा कि प्रेस कंट्रोलर के लिए जल्द ही नया नाम तय किया जा रहा है। इधर, मिली जानकारी के अनुसार तीन नाम डॉ. संजय तनवानी, डॉ. चंदन गुप्ता और डॉ. पी.के. गुप्ता के हैं। इनमें से किसी एक को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं अगर शासन डॉ. राजीव दीक्षित को दोबारा मौका नहीं देता है तो एक बार फिर डॉ. माया इंगले को मौका दिया जा सकता है। कुलपति ने कहा कि बेहद जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा।