पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज लगेगी मल्हारगंज थाने में \'सूचना पेटियांÓ

आज लगेगी मल्हारगंज थाने में \'सूचना पेटियांÓ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. अपराध या अपराधी की जानकारी देने वालों के लिए पुलिस ने 'सूचना पेटीÓ की जो नई व्यवस्था शुरु की है। वह बुधवार से लागू होना शुरु हो गई है। इस व्यवस्था की शुरुआत मंगलवार को जनसंवाद के दौरान एसपी अनिल सिंह कुशवाह ने की थी। मल्हारगंज इलाके में ये 'सूचना पेटी Ó टोरी कार्नर, बड़ा गणपति, इतवारिया बाजार (कांच मंदिर) गौराकुंड पर लगना तय किया गया है। इसके लिए थाने की नगर सुरक्षा समिति और कुछ व्यापारियों ने जिम्मेदारी लेकर पेटियां तैयार करने की बाद भी एसपी के समक्ष रखी है। व्यापारी राजू सागर ने बताया कि उक्त पेटियों से वो जनता अपनी बात पुलिस को बता सकती है जो थाने पहुंचकर शिकायत करने में हिचकिचाते हैं। इससे कई गोपनीय सूचना भी पुलिस को पहुंचेगी। उन्होंने सभी पेटियों के निर्माण का जिम्मा लिया और इलाके में प्रमुख स्थानों पर लगाने की बात एसपी को कही हैं।

थाने के मुंशी को रखना होगी नजर : सूचना पेटी में आने वाली शिकायतों के लिए थाने के ही एक मुंशी को जिम्मेदारी दी है। जो शिकायतों को कलेक्शन कर उन्हें रजिस्टर में नोट कर स्टॉफ से शिकायतों का निराकरण करवाएगा। एसपी ने बताया जनता से रूबरू होने पर सुझाव मिले थे कि कई लोग अपराध या अपराधियों की जानकारी देना चाहते हैं लेकिन थाने नहीं आते, ऐसे लोगों को लिए सूचना पेटी की व्यवस्था की है। इसमें आने वाली हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।