पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में बिगड़ा जेट का विमान, उड़ान निरस्त

दिल्ली में बिगड़ा जेट का विमान, उड़ान निरस्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. जेट एयरवेज का दिल्ली से इंदौर आकर वापस दिल्ली जाने वाला विमान बुधवार सुबह दिल्ली में बिगड़ गया। इसके चलते एयर लाइंस ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। इस उड़ान के यात्रियों को मुंबई के रास्ते और कुछ को शाम की दिल्ली उड़ान से भेजा गया।
विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार जेट एयरवेज की उड़ान (9डब्ल्यू-2459/2254) सुबह 11.50 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 12.20 बजे वापस दिल्ली जाती है। एयर लाइंस अधिकारियों ने बताया कि सुबह दिल्ली से निकलने के पहले विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। तुरंत सुधार संभव नहीं होने के चलते इस उड़ान को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी यहां इंदौर से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे 55 यात्रियों को दी गई। इस पर यात्रियों ने किसी दूसरे विमान से दिल्ली भेजे जाने की मांग की। इस पर कुछ यात्रियों को कंपनी ने 12.40 बजे मुंबई जाने वाले विमान से भेजा वहीं कुछ को शाम की दिल्ली उड़ान में बुकिंग दी।