पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉर्म में गलतियां, छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

फॉर्म में गलतियां, छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. हाईस्कूल-हायरसेकंडरी की परीक्षा में संभाग में वे छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जिनके फॉर्म में त्रुटियां सामने आई। पात्रता नहीं होने की वजह से माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इनके फॉर्म निरस्त करने का निर्णय लिया है। आंचलिक अधिकारी अब छात्रों को फॉर्म निरस्त होने की सूचना देंगी।
दरअसल, हाईस्कूल-हायरसेकंडरी की परीक्षा के फॉर्म जमा होने के बाद 500 से ज्यादा फॉर्म में खामियां मिली। आंचलिक अधिकारी ने इन फॉर्म के मामले में मंडल से निर्देश मांगे, बाद में वहां से इन फॉर्म को निरस्त होने की जानकारी मिली। संभाग के जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे उन सभी ने नियमित छात्र के रूप में फॉर्म जमा किए थे। मंडल की आंचलिक अधिकारी बेला देवर्षि शुक्ला ने बताया - संभाग के 500 से ज्यादा छात्रों के फॉर्म में आपत्तियां थी, हमने बोर्ड (भोपाल) से निर्देश मांगे थे। यह सभी छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। छात्रों को इसकी जानकारी जल्द ही भिजवाई जाएगी।