पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. एक ओर तो रिजल्ट सुधारने के लिए परीक्षा का सरलीकरण हो रहा है वहीं दूसरी ओर हायर सेकंडरी के कॉमर्स संकाय के कठिन पेपर बुक-कीपिंग एंड एकाउंटेंसी में अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं को एक भी छुट्टी नहीं दी गई। छात्रों ने इस मामले में मांग की थी लेकिन अब तक निर्णय नहीं लिया। छात्र इस मामले में नाराज है। जल्द ही छात्र आंचलिक अधिकारी से मिलेंगे।
दरअसल, 12वीं के अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थियों का 27 मार्च को स्पेशल इंग्लिश का पेपर है। इसके अगले ही दिन 28 मार्च को बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी का है। इंग्लिश मीडियम के छात्रों के लिए यह परेशानी का कारण बन गया है क्योंकि कॉमर्स के छात्र-छात्राओं को कठिन पेपर में एक भी छुट्टी नहीं मिल रही है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि टाइम-टेबल में बदलाव किया जाए।
छुट्टी दी जाना चाहिए
- परीक्षा समिति के पूर्व सदस्य अरविंद बंडी ने कहा इंग्लिश मीडियम के छात्र-छात्राओं को बुक-कीपिंग एंड एकाउंटेंसी के पेपर में छुट्टी दी जानी चाहिए थी। बोर्ड एक ओर रिजल्ट सुधारने के लिए सरलीकरण कर रहा है, दूसरी ओर दो लगातार पेपर से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट पर असर आएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.