पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. सरवटे और गंगवाल बस स्टैंड पर रखरखाव शुल्क (अनुरक्षण शुल्क) बढ़ाने से बस ऑपरेटर नाराज है। बस ऑपरेटरों ने बुधवार शाम को इस मामले में बैठक की और कहा जल्द ही बस ऑपरेटर इस मामले में आंदोलन करेंगे। वे जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे।
बस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा पहले ही रखरखाव शुल्क ज्यादा है, उपर से प्रशासन ने इसमें डेढ़-दो गुना बढ़ोत्तरी कर दी। इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए। बैठक में 50 से ज्यादा बस ऑपरेटर शामिल हुए, सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि बढ़ा हुआ शुल्क वापस नहीं लिया तो बस ऑपरेटर आंदोलन करेंगे। जल्द ही वे हाईकोर्ट में इस मामले में याचिका भी लगाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.