पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. तीसरी पारी में मुख्यमंत्री के स्वरूप से प्रशासनिक अमले में गजब का खौफ नजर आ रहा है। निगमायुक्त द्वारा सीएम हेल्प लाइन के लिए ली गई समीक्षा बैठक के बाद अब विभागवार इसकी समीक्षा तेज हो गई है। बुधवार को जनकार्य विभाग के बिल्डिंग परमिशन डिपार्टमेंट में ऐसी ही बैठक हुई। सिटी इंजीनियर हरभजनसिंह ने सभी भवन अधिकारियों के साथ बाबुओं की भी बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतें पेंडिंग नहीं चाहिए। अब तक लेवल फोर (निराकरण में देरी की आखिरी स्थिति) में 24 शिकायतें है। वहीं विभाग की कुल 90 शिकायतें है। बीओ को अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी बाबू अपने-अपने जोन के भवन अधिकारी व बिल्डिंग इंस्पेक्टर को रोज आ रही शिकायतें की सूची सुबह 11 बजे दे देंगे। इनका निराकरण प्रतिदिन ही होगा। इसके बाद बाबू उस दिन की रिपोर्ट सिटी इंजीनियर को देंगे कि आखिर कितने का समाधान हुआ और कितने बच गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.